BA Semester-5 Paper-2 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2804
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. किशनगढ़ शैली के चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
2. किशनगढ़ शैली के नौकाविहार दृश्य का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

किशनगढ़ के चित्रों की विषय-वस्तु

1. आखेट के दृश्य - प्रारम्भ में किशनगढ़ शैली में आखेट के दृश्यों का चित्रण मिलता

2. दरबार के चित्र - प्रारम्भ में ही किशनगढ़ के कलाकारों की दरबार के चित्र एक प्रमुख विषय-वस्तु रही है। ये चित्र बहुत सतर्कता से बनाए गये हैं जो बहुत सुन्दर हैं।

3. व्यक्ति चित्र - राजाओं के व्यक्ति चित्र भी किशनगढ़ शैली में बहुत बने हैं जो कि वहाँ के कलाकारों ने बहुत सुन्दर बनाये हैं। व्यक्ति चित्रों में नवाबों, बादशाहों तथा सन्तों के चित्र प्रमुख हैं।

4. राधा कृष्ण - राजा सावन्त सिंह के समय तो राधा तथा कृष्ण किशनगढ़ शैली की एक प्रमुख विषय-वस्तु बन गयी थी ।

5. गीत गोविन्द - गीत गोविन्द पर भी किशनगढ़ में अनेक चित्र बने हैं।

6. भागवत पुराण - भागवत पुराण की कथाओं का भी बहुत सुन्दर चित्रण किशनगढ़ में मिलता है।

7. बिहार चन्द्रिका - नागरीदास (राजा सावन्त सिंह) द्वारा रचित 'बिहार चन्द्रिका' पर भी बहुत चित्र बने हैं।

8. धार्मिक चित्रण - राजाओं के वैष्णव धर्मावलम्बी होने के कारण धार्मिक विषय-वस्तु किशनगढ़ शैली में प्रचुरता से चित्रित की गयी है।

9. नायक-नायिका भेद - पहाड़ी तथा राजस्थानी शैली के चित्रों में नायक-नायिका भेद एक प्रमुख विषय वस्तु रही है। इसी नायक-नायिका भेद का किशनगढ़ शैली में बहुत सुन्दर रूप से चित्रण हुआ है। इसमें अधिकतर कृष्ण को नायक तथा राधा को नायिका बनाया गया। राधा कृष्ण की प्रेम लीलाओं का चित्रण बहुत पसन्द किया जाने लगा है। राधा और कृष्ण को विभिन्न प्रकार के घने लता निकुजों में प्रेम लीला करते हुए ही चारुता से चित्रित किया गया है।

10. जलक्रीड़ा तथा स्नान - इस शैली के चित्रों का एक विषय स्नान तथा जलक्रीड़ा रहा है जिसमें विभिन्न सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों के मध्य जलाशयों में स्नान करते हुए तथा जलक्रीड़ा करते हुए चित्रण हुआ हैं। जलक्रीड़ा में महिलाओं को गेंद से खेलते हुए, जिसे आज बाटर पोलो कहते हैं, चित्रित किया गया है।

11. अन्त: पुर के दृश्य - अन्त: पुर के दृश्य भी किशनगढ़ में बहुत चित्रित किये गये हैं। 12. नारी चित्रण - किशनगढ़ शैली का मुख्य आकर्षण नारी चित्रण है। किसी भी अन्य राजस्थानी शैली में नारी को इतना सुन्दर चित्रित नहीं किया गया है। बनीठनी को राधा के रूप में चित्रित किया गया है। 'किशनगढ़ की राधा' राजस्थान का सबसे सुन्दर चित्र माना जाता है।

13. नौका विहार - किशनगढ़ को सुन्दर झील ने वहाँ के चित्रकारों को जल-क्रीड़ा तथा नौका विहार में चित्र बनाने की प्रेरणा प्रदान की। 'लाल बजड़ा' तथा 'प्रेम की नौका' इस विषय-वस्तु के अन्तर्गत किशनगढ़ शैली के सर्वश्रेष्ठ चित्र माने जाते हैं। इनमें प्रेमियों को बहुत ही सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों में जीवन वातावरण के बीच असाधारण सुन्दरता के साथ दर्शाया गया है।

14. उत्सवों के दृश्य - विभिन्न उत्सवों को भी किशनगढ़ में बड़े सजीव ढंग से चित्रित किया गया है।

15. रात्रि के दृश्य - "चाँदनी रात की संगीत गोष्ठी" दरबार संग्रह का एक उत्तम चित्र है। इसमें राजा सरदार सिंह अपने दरबारियों के साथ बैठा हुआ बनाया गया है। गायक उसके सामने बैठे हैं। इसमें पृष्ठभूमि में प्रकृति चित्रण स्वाभाविक है।

16. अष्टछाप - कुछ अष्टछाप के कवियों के चित्र भी बनाये गये हैं तथा पुष्टिमार्गों आचार्यों का भी चित्रण किशनगढ़ में मिलता है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पाल शैली पर एक निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  2. प्रश्न- पाल शैली के मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थापत्य कला के बारे में आप क्या जानते है?
  3. प्रश्न- पाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- पाल शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  5. प्रश्न- अपभ्रंश चित्रकला के नामकरण तथा शैली की पूर्ण विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- पाल चित्र-शैली को संक्षेप में लिखिए।
  7. प्रश्न- बीकानेर स्कूल के बारे में आप क्या जानते हैं?
  8. प्रश्न- बीकानेर चित्रकला शैली किससे संबंधित है?
  9. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताओं की सचित्र व्याख्या कीजिए।
  10. प्रश्न- राजपूत चित्र - शैली पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  11. प्रश्न- बूँदी कोटा स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग क्या है?
  12. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।
  13. प्रश्न- बूँदी कला पर टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- बूँदी कला का परिचय दीजिए।
  15. प्रश्न- राजस्थानी शैली के विकास क्रम की चर्चा कीजिए।
  16. प्रश्न- राजस्थानी शैली की विषयवस्तु क्या थी?
  17. प्रश्न- राजस्थानी शैली के चित्रों की विशेषताएँ क्या थीं?
  18. प्रश्न- राजस्थानी शैली के प्रमुख बिंदु एवं केन्द्र कौन-से हैं ?
  19. प्रश्न- राजस्थानी उपशैलियाँ कौन-सी हैं ?
  20. प्रश्न- किशनगढ़ शैली पर निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- किशनगढ़ शैली के विकास एवं पृष्ठ भूमि के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- 16वीं से 17वीं सदी के चित्रों में किस शैली का प्रभाव था ?
  23. प्रश्न- जयपुर शैली की विषय-वस्तु बतलाइए।
  24. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।
  26. प्रश्न- किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
  27. प्रश्न- मेवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग पर एक लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्र कौन से हैं?
  29. प्रश्न- मेवाड़ी चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
  30. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
  31. प्रश्न- मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली के मुख्य चित्र कौन-से है?
  32. प्रश्न- अकबर के शासनकाल में चित्रकारी तथा कला की क्या दशा थी?
  33. प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।
  34. प्रश्न- शाहजहाँकालीन कला के चित्र मुख्यतः किस प्रकार के थे?
  35. प्रश्न- शाहजहाँ के चित्रों को पाश्चात्य प्रभाव ने किस प्रकार प्रभावित किया?
  36. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  37. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?
  39. प्रश्न- जहाँगीर के चित्रों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव की चर्चा कीजिए ।
  40. प्रश्न- मुगल शैली के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अकबर और उसकी चित्रकला के बारे में आप क्या जानते हैं?
  42. प्रश्न- मुगल चित्रकला शैली के सम्बन्ध में संक्षेप में लिखिए।
  43. प्रश्न- जहाँगीर कालीन चित्रों को विशेषताएं बतलाइए।
  44. प्रश्न- अकबरकालीन मुगल शैली की विशेषताएँ क्या थीं?
  45. प्रश्न- बहसोली चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
  46. प्रश्न- बसोहली शैली का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- काँगड़ा की चित्र शैली के बारे में क्या जानते हो? इसकी विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- काँगड़ा शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- बहसोली शैली के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  50. प्रश्न- बहसोली शैली के लघु चित्रों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  51. प्रश्न- बसोहली चित्रकला पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  52. प्रश्न- बहसोली शैली की चित्रगत विशेषताएँ लिखिए।
  53. प्रश्न- कांगड़ा शैली की विषय-वस्तु किस प्रकार कीं थीं?
  54. प्रश्न- गढ़वाल चित्रकला पर निबंधात्मक लेख लिखते हुए, इसकी विशेषताएँ बताइए।
  55. प्रश्न- गढ़वाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिए ।
  56. प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?
  57. प्रश्न- गढ़वाल शैली का उदय किस प्रकार हुआ ?
  58. प्रश्न- गढ़वाल शैली की विशेषताएँ लिखिये।
  59. प्रश्न- तंजावुर के मन्दिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- तंजापुर पेंटिंग का परिचय दीजिए।
  61. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग की शैली किस प्रकार की थी?
  62. प्रश्न- तंजावुर कलाकारों का परिचय दीजिए तथा इस शैली पर किसका प्रभाव पड़ा?
  63. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग कहाँ से संबंधित है?
  64. प्रश्न- आधुनिक समय में तंजावुर पेंटिंग का क्या स्वरूप है?
  65. प्रश्न- लघु चित्रकला की तंजावुर शैली पर एक लेख लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book